महाराणा प्रताप धर्म रक्षक व सच्चे देश भक्त थे : शैलेन्द्र

WhatsApp Channel Join Now
महाराणा प्रताप धर्म रक्षक व सच्चे देश भक्त थे : शैलेन्द्र


गोरखपुर, 10 मई (हि.स.)। महाराणा प्रताप ने धर्म व अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी, लेकिन कभी अपने सम्मान और स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। वह धर्म रक्षक व सच्चे देश भक्त थे। उक्त बातें अखिल भारतीय गहरवार क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की 468वीं जयती के अवसर पर रविवार को हुंमायुपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह गहरवार ने कहीं।

उन्होंने कहा कि महराणा प्रताप ने कभी मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की। वे शौर्य व साहस के प्रतीक हैं। संरक्षक अनील सिंह गहरवार एडवोकेट ने कहा कि महाराणा का जीवन क्षत्रिय समाज के युवाओं के लिए ही बल्कि हर देश भक्त के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

राष्ट्रीय महासचिव मनीष सिंह गहरवार ने कहा कि हम सभी को आपसी वैमस्यता को भुलाकर समूचे क्षत्रिय समाज को एकजुट कर आपसी ताकत प्रदर्शित करनी होगी। क्योंकि आज राजनीति पृष्ठभूमि में क्षत्रिय समाज की स्थिति सबसे पिछड़ी हुई है। जब तक हम एक नहीं होंगे तब तक हमारी उपेक्षा हर राजनीति पार्टी के द्वारा की जाती रहेगी।

कार्यक्रम को बृजेश सिंह श्रीनेत, अजयवीर सिंह बिसेन, हरिकेश सिंह श्रीनेत, हरिकेश शाही, दिव्यांस मल्ल बिसने, विनय सिंह रघुवंशी, नीरज शाही, अजय मल्ल बिसेन समेत आदि ने सम्बोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के बुद्धिजीवी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story