(अपडेट) महानवमी पर 19 अक्टूबर को भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश

WhatsApp Channel Join Now
(अपडेट) महानवमी पर 19 अक्टूबर को भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश


लखनऊ, 16 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने दुर्गा पूजा और शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर अवकाश देने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश शासन ने महानवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर (सोमवार) को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया।

जारी हुआ अवकाश का शासनादेश

प्रमुख सचिव (सामान्य प्रशासन) एस.वी.एस. रंगा राव द्वारा इस संबंध में शुक्रवार काे शासनादेश जारी किया है। इसके तहत पूर्व में निर्गत अवकाश सूची में संशोधन करते हुए सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, उच्च न्यायालय, बैंकों एवं संबंधित विभागों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

लगातार दो दिन रहेगा अवकाश

उल्लेखनीय है कि पूर्व में 20 अक्टूबर को महानवमी एवं विजयदशमी का अवकाश निर्धारित था, लेकिन पर्व के महत्व, पूजा-अर्चना और आम जनमानस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि अब 19 अक्टूबर (सोमवार) को भी महानवमी के पावन पर्व पर संपूर्ण सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762182 Articles

Share this story