विश्व हिंदू परिषद ने श्री काली माता मंदिर में की महाआरती
मुरादाबाद, 16 अक्टूबर (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल मुरादाबाद के द्वारा प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के पावन अवसर पर प्राचीन काली माता मंदिर लालबाग में महा आरती का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में शुक्रवार काे छठे नवरात्रि के अवसर पर प्राचीन काली माता मंदिर लालबाग मुरादाबाद में किया गया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी गण एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विहिप के महानगर अध्यक्ष अमित गुप्ता, नीता देवी, राजीव ठाकुर, वरुण शर्मा, अनिल कठेरिया, डॉ राजकमल गुप्ता, उपेंद्र मिश्रा, पंकज नागर, अनिल शर्मा, धर्मेंद्र यादव, गौरव दुबे, अश्विनी सूद, शुभम देशभक्त, रोहित मदान, सौरभ प्रेमी, विकास गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

