लखनऊ प्राणि उद्यान में वन्य जीवाें काे गर्मी से बचाने के लिए 50 से अधिक लगाये गये कूलर

WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ, 20 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी से जनजीवन बेहाल है। गर्मी के मदृेनजर नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में 50 से अधिक कूलर और स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। प्राणी उद्यान ने अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय किये हैं।

निदेशक संजय कुमार ने साेमवार काे बताया कि वन्य जीवों को स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था सुदृढ़ की गयी है। शाकाहारी वन्य जीवों के भोजन में मौसमी फल, सब्जियों को सम्मिलित किया गया है। टाइगर, जिराफ, हिरन, आदि के लिए बाड़ों में स्प्रिंकलर सिस्टम लगाये गये हैं, जिससे ये वन्य जीव ठण्डे पानी का आनन्द ले सकें। वह समय-समय पर पानी में भीग कर खुद को ठण्डा रख सकें। अक्सर हिरनों को स्प्रिकंलर के नीचे खेलते हुए भी देखा जाता है। स्प्रिकंलर सिस्टम से सूक्ष्म जलवायु सुदृढ़ होती है एवं आर्द्रता कम होती है, जिससे वन्य जीवों को गर्मी से निजात मिलती है। डक पॉण्ड में पक्षियों को धूप, गर्मी से बचाव के लिए हरा पर्दा लगाया गया है। वन्य जीवों के बाड़ों में पॉण्ड्स की मरम्मत कर उनमें शीतल जल की व्यवस्था की गयी है, जिससे वह उसमें नहा कर स्वयं को गर्मी से राहत दे सकें। वन्य जीवों के बाड़ों में गर्मी से बचाव के लिए कूलर लगे हुए हैं। पक्षी बाड़ों में गर्मी से बचाव के लिए हरा पर्दा, चटाई एवं खस इत्यादि लगाये गये हैं। प्राणि उद्यान का भ्रमण करने आने वाले दर्शकों को पीने के पानी की व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त की गयी है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story