लखनऊ विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के जागरुकता अभियान में हुए कई कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के जागरुकता अभियान में हुए कई कार्यक्रम


लखनऊ विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के जागरुकता अभियान में हुए कई कार्यक्रम


लखनऊ विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के जागरुकता अभियान में हुए कई कार्यक्रम


लखनऊ , 12 अप्रैल (हि.स.)। लखनऊ विश्वविद्यालय के महमूदाबाद एवं हबीबुल्ला छात्रावास के संयुक्त तत्वाधान में रविवार काे आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जागरुकता अभियान का कार्यक्रम संपन्न हुआ l मुख्य अतिथि द्वय के रूप में क्रमशः छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अमिता कन्नौजिया एवं मुख्य अभिरक्षक प्रो. आशीष अवस्थी उपस्थित रहे l यह कार्यक्रम शिक्षक संवाद एवं विद्यार्थियों की साझी भागीदारी से सम्पन्न हुआ l

कार्यक्रम प्रारंभ करने से पूर्व प्रो. ओपी शुक्ला ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं परिचय करायाl भाषण प्रतियोगिता में प्रखर शुक्ला एवं अतुल केशरवानी क्रमशः प्रथम स्थान, उत्कर्ष सिंह द्वितीय स्थान और विपुल चंद्र श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान प्राप्त कियाl प्रतिभागियों ने अपने तीखे भाषण में वर्तमान अधिनियम को सराहा तो किसी ने स्वतंत्रता के इतने वर्ष बीतने के बाद, अधिनियम लागू किए जाने पर प्रश्न भी खड़ा कियाl स्वतंत्र प्रतिभागी के रूप में दिव्यांग छात्र नवनीत सिंह ने पंचायत चुनाव को कटघरे में खड़ा किया कि किस प्रकार महिला प्रधान चुने जाने के बाद भी पुरुष ही नेतृत्व करते हैंl भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. राहुल पांडेय ने विजई छात्रों की घोषणा करते हुए संबंधित विषय पर संवाद कियाl डी. एस. डब्लू. प्रो. अमिता कन्नौजिया ने छात्रों का आह्वान किया कि आप अपने घर महिलाओं के सर्वांगीण भागीदारी सुनिश्चित करें। मुख्य अभिरक्षक प्रो. आशीष अवस्थी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इस अधिनियम की सराहना कीl कार्यक्रम का संचालन अभीष्ट ने कियाl मुख्य रूप से प्रो. अमित सिंह, डॉ. अमरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहेl धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हरिनाम सिंह द्वारा किया गयाl कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ l

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रो. ओपी शुक्ला ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम का उद्देश्य अधिनियम के संदर्भ में जागरूकता किया जाना होता हैl विश्वविद्यालय स्तर पर हस्ताक्षर अभियान, नाट्य मंचन व छात्रावासों के मध्य विभिन्न प्रतियो विजई छात्रों की घोषणा करते हुए, संबंधित विषय पर संवाद कियाl डी. एस. डब्लू. प्रो. अमिता कन्नौजिया ने छात्रों का आह्वान किया कि आप अपने घर महिलाओं के सर्वांगीण भागीदारी सुनिश्चित करें कार्यक्रम संयोजक प्रो. ओपी शुक्ला ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम का उद्देश्य अधिनियम के संदर्भ में जागरूकता किया जाना होता हैl विश्वविद्यालय स्तर पर हस्ताक्षर अभियान, नाट्य मंचन व छात्रावासों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगीl

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Share this story