लखनऊ अग्निकांड : घटनास्थल पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- हाेगी उच्च स्तरीय जांच, पीड़ित परिवार के साथ सरकार

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ अग्निकांड : घटनास्थल पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- हाेगी उच्च स्तरीय जांच, पीड़ित परिवार के साथ सरकार


लखनऊ अग्निकांड : घटनास्थल पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- हाेगी उच्च स्तरीय जांच, पीड़ित परिवार के साथ सरकार


—सरकार हर परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ: ब्रजेश पाठक

—प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

लखनऊ, 15 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र में बुधवार देरशाम को कई झुग्गी झोपड़ी में आग लग गई। घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मी आग को बुझाने में जुटे हुए हैं।

विकास नगर इलाके में हुए अग्निकांड का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। पीड़ित परिवारों के साथ हर परिस्थिति में उत्तर प्रदेश सरकार खड़ी है। मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों को बुलाया एवं घटना में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर ही जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, एनडीआरफ एवं अन्य अधिकारियों के साथ इस घटना में बचाव कार्यों को लेकर विस्तृत वार्ता की एवं पीड़ित परिवारों के रहने एवं भोजन व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विशाख जी ने बताया कि आग लगने की सूचना पर कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। आग ज्यादा एरिया में लगी है। पहली प्रथमिकता थी कि रेस्क्यू करके प्रभावित लोगों को बचाया जाए। काफी हद तक आग को कंट्रोल कर लिया गया है। जितने भी लोगों के घर आग में जले है उन्हें रैन बसेरा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं। कई लोगों के परिवार भी बिखर गये है उन्हें भी पहचान करके रैन बसेरा में भेजा जा रहा है। उनके खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है। बड़ी घटना है, लेकिन अभी तक कोई जनहानि की खबर नहीं आयी है। सभी विभाग की टीमें राहत बचाव का काम कर रही है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story