लखनऊ में अलग-अलग जगहों पर लगी आग,बुझाने में जुटे दमकल कर्मी

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ में अलग-अलग जगहों पर लगी आग,बुझाने में जुटे दमकल कर्मी


लखनऊ, 29 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटना सामने आयी है। फायर बिग्रेड की टीम ने एसडीआरएफ की मदद से आग को काबू में किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विकास नगर के महावीर इंटर कॉलेज के पास जूते चप्पल की दुकान में आग लगने की घटना सामने आयी है। सूचना पाकर फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया है। आग कैसे लगी है इसकी अभी सही जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस आग को बुझाने में जुटी हुई है।

इसी तरह चिनहट के पेंट हाउस में भी आग लगी है। आवासीय भवन में अवैध रुप से होटल चल रहा था। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story