दुर्गा पूजा महोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, भजन-कीर्तन के बाद रंगारंग कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
दुर्गा पूजा महोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, भजन-कीर्तन के बाद रंगारंग कार्यक्रम


लखनऊ, 19 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित वुडलैंड पैराडाइज फेज-2 कॉलोनी में सामूहिक सहयोग से दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। सोमवार को धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्साह के बीच आयोजित कार्यक्रम में मां दुर्गा की आरती, भजन-कीर्तन और रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में कॉलोनी के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आयोजकों के अनुसार, महोत्सव की शुरुआत मां नवदुर्गा की आरती से हुई। इसके बाद कॉलोनी के पुरुषों और महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक भजन-कीर्तन किया। धार्मिक कार्यक्रम के बाद रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें बच्चों ने नृत्य, गायन और फैशन शो सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में स्वस्तिका, आरोही, अद्वैत, ईशान्वी, प्रियांशु, आराध्या, आर्या, रिया, मायरा, अवधेश्वर, प्रखर, तेजस्वी, यशस्वी, अनन्या, अदिति, आदिका, कविश और अंकुश सहित कॉलोनी के कई बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

आयोजक अनिल शाह ने बताया कि महोत्सव के दौरान संगीत, कला और नृत्य से जुड़ी प्रस्तुतियां भी हुईं। म्यूजिक सिंगिंग में विशाल चंद्र, आर्ट एंड क्राफ्ट में अलका आनंद और नृत्य में अनुपम श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों के साथ मंच साझा किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलोनीवासियों को एक मंच पर लाने के साथ बच्चों की रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।

समस्त कॉलोनीवासियों के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में धार्मिक परंपराओं के साथ सामुदायिक सहभागिता और सांस्कृतिक गतिविधियों का संगम देखने को मिला।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763700 Articles

Share this story