परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा लखनऊ-बरेली व बरेली-मथुरा कैंट अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी

WhatsApp Channel Join Now
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा लखनऊ-बरेली व बरेली-मथुरा कैंट अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी


मुरादाबाद, 29 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने गुरुवार को बताया कि यात्रियों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 05011/05012 लखनऊ-बरेली-लखनऊ परीक्षा विशेष गाड़ी तथा गाड़ी संख्या 05310/05309 बरेली-मथुरा कैंट-बरेली अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 05011 लखनऊ जंक्शन-बरेली जंक्शन परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन 29 एवं 31 अक्टूबर को तथा गाड़ी संख्या 05012 बरेली जंक्शन -लखनऊ जंक्शन परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन 30 अक्टूबर तथा 1 नवम्बर को किया जाएगा। इस विशेष ट्रेन में 10 सामान्य श्रेणी/जीएस-जीएससीएन कोच तथा 02 एसएलआर कोच सहित कुल 12 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे।

गाड़ी संख्या 05310/05309 बरेली -मथुरा कैंट-बरेली अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन 30 अक्टूबर तथा 1 नवम्बर, 2026 को निम्नवत किया जायेगा। इस अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी में सामान्य द्वितीय /शयनयान/ कुर्सीयान श्रेणी के 12 तथा एस.एल.आर. के 02

कोचों सहित कुल 14 अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाये जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769065 Articles

Share this story