भगवान परशुराम की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने जताई नाराजगी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

WhatsApp Channel Join Now
भगवान परशुराम की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने जताई नाराजगी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग


हाथरस, 17 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के सादाबाद में भगवान परशुराम जी की मूर्ति के साथ कथित रूप से नुकसान पहुंचाये जाने के मामले में गुरुवार काे राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पदाधिकारियों ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।

संगठन के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष पूनम शर्मा के अनुसार प्रशासन की ओर से मामले में कार्रवाई के लिए 36 घंटे का समय मांगा गया है। संगठन ने कहा कि तय समय-सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर सामाजिक एवं संबंधित संगठनों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।पदाधिकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने लाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।मौके पर ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, जिला महामंत्री निशांत उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पराशर, अरुण शर्मा और दीनू पंडित, जिला मंत्री अभिषेक पाठक, मनोज उपाध्याय और हर्षवर्धन द्विवेदी, जय नारायण शर्मा, परशुराम सेना के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, युवा मोर्चा के मोहित शर्मा, उज्ज्वल गौतम सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story