नहीं रहे लोकतंत्र सेनानी रामकरन कक्का

WhatsApp Channel Join Now
नहीं रहे लोकतंत्र सेनानी रामकरन कक्का


लखनऊ,02 दिसम्बर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वानप्रस्थ प्रचारक और लोकतंत्र सेनानी राम करन कक्का का मंगलवार को लखनऊ स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों वह बीमार थे। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव उन्नाव जिले के ग्राम मानपुर मनिकापुर ले जाया गया। वहां अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। वहां पर संघ कार्यकर्ताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्नाव के बक्सर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राम करन उपाख्य कक्का जी राजा शंकर सहाय सिंह इंटर कालेज उन्नाव में भूगोल विषय प्रवक्ता रहे। वह लम्बे समय तक उन्नाव जिला के जिला कार्यवाह रहे। सेवा निवृत्त होने के पश्चात आप वानप्रस्थी प्रचारक के रूप में अवध प्रान्त के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। वह न्यास का कार्य देखते थे। रामकरन कक्का का केंद्र संघ के प्रान्तीय कार्यालय भारती भवन राजेंद्र नगर में था।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story