युवाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेगा पांच लाख तक का ऋण, 14 अक्टूबर से लगेंगे कैंप

WhatsApp Channel Join Now
युवाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेगा पांच लाख तक का ऋण, 14 अक्टूबर से लगेंगे कैंप


मुरादाबाद, 13 अक्टूबर (हि.स.)। अपना कारोबार शुरू करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जिले में ब्लॉक और नगर निकाय स्तर पर 14 अक्टूबर से कैंप लगाए जाएंगे। इनमें युवाओं को स्वरोजगार के लिए पांच लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराने की योजना की जानकारी देने के साथ आवेदन प्रक्रिया में मदद की जाएगी। उपायुक्त (उद्योग) दीपेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

उपायुक्त (उद्योग) दीपेंद्र कुमार ने आगे बताया कि 14 अक्टूबर को मूंढापांडे, कुंदरकी, मुरादाबाद, छजलैट, बिलारी और भगतपुर टांडा ब्लॉक में सुबह 11 बजे कैंप आयोजित किए जाएंगे। 15 और 16 अक्टूबर को नगर निकायों में आयोजन, 15 अक्टूबर को ठाकुरद्वारा, डिलारी, नगर पंचायत अगवानपुर, नगर पंचायत उमरी कला, नगर पंचायत महमूदपुर माफी, नगर पालिका बिलारी और 16 अक्टूबर को नगर निगम मुरादाबाद, नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर, नगर पालिका परिषद ठाकुरद्वारा, नगर पंचायत कुंदरकी, नगर पंचायत ढकिया, नगर पंचायत पाकबड़ा में कैंप लगाया जाएगा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760284 Articles

Share this story