लखनऊ में अलग-अलग जगहाें पर दाे युवकाें ने फांसी लगाकर दी जान

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ में अलग-अलग जगहाें पर दाे युवकाें ने फांसी लगाकर दी जान


लखनऊ, 27 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलग-अलग थानाक्षेत्र में दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी है। सोमवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच कर रही है।

कमिश्नरेट पुलिस लखनऊ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पहली घटना थाना काकोरी क्षेत्रान्तर्गत दुर्गागंज चौराहे से आगे मलिहाबाद रोड के किनारे आम के बाग में एक युवक शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर थाना काकोरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को उतारकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान दुर्गागंज निवासी रोहित रावत उर्फ बउवा (25) के रूप में हुई है। युवक ने आम के पेड़ से चारपाई की निवार का फंदा बनाकर फांसी लगा ली गई। पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का साक्ष्य संकलन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब इस बात का बता लगा रही है कि युवक ने किन कारणों से खुदकुशी की है।

इसी तरह मड़ियाव थाना क्षेत्र में मो. तौहीद (24) ने घर पर अकेले होने के दौरान अपने कमरे में छत पर लगे पंखे से गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद परिजनों ने बताया कि तौहीद की अभी शादी नहीं हुई है। वह स्विगी, जोमैटो में डिलीवरी का कार्य करके अपना भरण पोषण करता था। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story