लखनऊ: आग में जली झुग्गी-झोपड़ी, दमकल कर्मियाें ने पाया काबू

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ: आग में जली झुग्गी-झोपड़ी, दमकल कर्मियाें ने पाया काबू


लखनऊ, 18 नवंबर (हि.स.)। लखनऊ के बाजारखाला थानाक्षेत्र में मलका कर्बला के पीछे स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार की शाम को आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीमों ने पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ देर पहले पुलिस को सूचना मिली कि झुग्गी-झोपड़ी में आग लग गई है। सूचना पाकर भारी संख्या में फायर बिग्रेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी भी पहुंच गये। पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया है। आठ से 10 झुग्गी—झोपड़ियां आग की चपेट में आकर जल गई है। झोपड़ी के पास ही कुछ कबाड़ भी रखे गये थे, वो भी जल गये है। फिलहाल आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आग किन परिस्थितियों में लगी है।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779350 Articles

Share this story