लखनऊ : गेस्ट हाउस के कमरे में युवक-युवती का मिला शव

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ : गेस्ट हाउस के कमरे में युवक-युवती का मिला शव


लखनऊ, 09 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में गेस्ट हाउस के कमरे में युवक-युवती की लाश मिली हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बुधवार काे बताया कि चिनहट क्षेत्र के धावा गांव स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के संचालक राकेश यादव ने देर रात को सूचना दी कि उनके गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में ठहरे हुए एक युवक और युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है।

सूचना पर थाना चिनहट पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो जानकारी हुई कि गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में 23 अगस्त हरदोई निवासी अमित कुमार ठहरा हुआ था। उसके साथ एक युवती नर्गिस भी थी। दोनों के आज शव कमरे में फांसी पर लटके मिले हैं।

मौके पर फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण एवं आवश्यक साक्ष्य संकलन किया गया। पुलिस द्वारा दोनों शवों को कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बताया कि जांच में पुलिस को मैरिज सर्टिफिकेट, एक सुसाइड नोट बरामद किया गया हैं। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story