शिवसेना में शामिल हुए लोक जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारी
मुरादाबाद, 21 सितंबर (हि.स.)। लोक जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारियों ने सोमवार को शिवसेना शिंदे गुट पार्टी की सदस्यता ले ली। शिवसेना मुरादाबाद मंडल के मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी ने सभी नए पदाधिकारियों को शिवसेना की सदस्यता दिलाई। शिवसेना में शामिल होने वालों में लोक जनशक्ति पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महासचिव डोली राज पथिक, लोक जनशक्ति पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी रानी रहीं।
शिवसेना के मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी ने कहा कि आज शिवसेना परिवार में शामिल होने वाले लोग महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री व मुख्य नेता शिवसेना एकनाथ शिंदे में आस्था जताते हुए विश्वास दिलाया कि संगठन में अपनी आस्था रखते हुए शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन से जोड़कर नारी उत्थान एवं नारी हित में कार्यरत रहेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्य सचिव रामप्रसाद प्रजापति, जिला प्रमुख नन्हें चौधरी, महानगर प्रमुख मनोज कुमार उपस्थित रहे।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

