पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं


होलिका दहन के अवसर पर पर्यावरण के अनुकूल गाय के गोबर से निर्मित गौ काष्ठ/लट्ठों का प्रयोग करने की अपील

लखनऊ, 02 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

श्री सिंह ने होलिका दहन के अवसर पर पर्यावरण के अनुकूल गाय के गोबर से निर्मित गौ काष्ठ/लट्ठों का प्रयोग होलिका दहन पर करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद होगी बल्कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी सहयोग मिलेगा।

उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि रंगों, उल्लास और आपसी प्रेम के पावन पर्व होली का त्योहार हमारे जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और भाईचारे का संदेश लेकर आता है। होली हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के साथ प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना से आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

श्री सिंह ने होली के पर्व पर सबको मिलकर सामाजिक समरसता, ग्रामीण समृद्धि और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के संकल्प को और मजबूत करने और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व हम सबके जीवन को खुशियों के विविध रंगों से भर दे।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story