सीएसए में 'लिटिल फन फिएस्टा' के तहत रचनात्मकता को दिया गया बढ़ावा

WhatsApp Channel Join Now
सीएसए में 'लिटिल फन फिएस्टा' के तहत रचनात्मकता को दिया गया बढ़ावा


कानपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) ने छोटे बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों की ओर आकर्षित करने के लिए एक नई पहल की है। इस पहल को 'लिटिल फन फिएस्टा' नाम दिया गया है जिसके तहत सीनियर छात्र नन्हे बच्चों को खेल—खेल में रचनात्मकता को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को स्नातक के छठे सेमेस्टर के छात्रों ने नन्हे बच्चों को नई—नई चीजें सिखाया।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग में “लिटिल फन फिएस्टा” प्रदर्शनी का आयोजन स्नातक छठे सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी का आयोजन विशेष रूप से 03 से 06 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए किया गया था। इसके पीछे मुख्य लक्ष्य बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना।

खेल-खेल में शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से नई चीजें सिखाना। मनोरंजन के साथ उनके मानसिक और सामाजिक विकास को गति देना आदि था। कार्यक्रम का शुभारंभ मानव विकास एवम् परिवारिक अध्ययन विभाग की प्रभारी डॉ. मुक्ता गर्ग द्वारा किया गया। इस अवसर पर नर्सरी के बच्चों, उनके अभिभावकों एवं परिसर में निवास कर रहे लोगों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों जैसे खेल, चित्रकला एवं रचनात्मक कार्यों का आयोजन किया गया, जिसमें की बच्चों की सहभागिता एवं उत्साह अत्यंत प्रशंसनीय रहा। एवं अभिभावकों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और बच्चों के लिए बहुत उपयोगी बताया। इस अवसर पर नर्सरी शिक्षिका रेनू तथा विभाग की शिक्षिकाएँ डॉ. सुमेधा चौधरी एवं डॉ. श्वेता सिंह ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद

Share this story