रेलवे के 65 पेंशनभोगियों के जीवन प्रमाण पत्र सफलतापूर्वक अपलोड

WhatsApp Channel Join Now
रेलवे के 65 पेंशनभोगियों के जीवन प्रमाण पत्र सफलतापूर्वक अपलोड


मुरादाबाद, 04 नवम्बर (हि.स.)। भारत सरकार के निर्देशानुसार रेलवे पेंशनभोगियों की सुविधा एवं डिजिटल सेवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार को बिजनौर के नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र 5.0 मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 65 रेलवे पेंशनभोगियों के जीवन प्रमाण पत्र सफलतापूर्वक अपलोड किए गए।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि मेगा कैंप के दौरान वयोवृद्ध रेलवे पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने एवं अपलोड कराने हेतु आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

इस पहल से पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया में काफी सुविधा मिली तथा उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिली। रेलवे प्रशासन द्वारा पेंशनभोगियों को डिजिटल माध्यम से सुविधाजनक एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

मुरादाबाद मंडल, उत्तर रेलवे द्वारा वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध पेंशनभोगियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से डिजिटल सेवाओं का लाभ उन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772542 Articles

Share this story