मुरादाबाद में कुष्ठ रोगी खोज अभियान 9 मार्च से , घर-घर ढूंढे जाएंगे मरीज

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद में कुष्ठ रोगी खोज अभियान 9 मार्च से , घर-घर ढूंढे जाएंगे मरीज


मुरादाबाद, (हि.स.)। मुरादाबाद जनपद में 9 मार्च से 23 मार्च तक कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलेगा। अभियान में एक आशा एवं पुरुष कार्यकर्ता की टीम घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों की खोज करेंगे एवं सुपरवाइजर द्वारा उनके कार्यों का पर्यवेक्षण किया जाएगा।

जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ भास्कर अग्रवाल ने रविवार को बताया कि एक आशा एवं पुरुष कार्यकर्ता की टीम 14 दिन घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों की खोज करने के लिए प्रपत्रों को भरेगी। टीम द्वारा किए गए कार्य के पर्यवेक्षण के लिए पांच टीमों पर एक पर्यवेक्षक लगाया जाएगा जो टीमों द्वारा किए गए कार्यों की जांच करेगा इन पर्यवेक्षकों की उपलब्धता को पूर्ण करने के लिए अन्य विभागों का सहयोग भी लिया जाएगा। डॉ. भास्कर अग्रवाल ने कहा कि टीम में कार्य करने वाले आशा एवं पुरुष कार्यकर्ता को यह समझना आवश्यक है कि कुष्ठ रोग छूने से नहीं फैलता यह रोग बैक्टीरिया जनित रोग है जिसका दूसरे व्यक्ति के शरीर में फैलना इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति की शरीर की रोग से लड़ने की क्षमता किस प्रकार की है । कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में इस रोग के होने की संभावना अधिक रहती है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story