मुरादाबाद के ग्राम मलकपुर सेमली में तेंदुए का रेस्क्यू

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद के ग्राम मलकपुर सेमली में तेंदुए का रेस्क्यू


-बीते माह में जनपद में तेंदुए ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों को बनाया है अपना निवाला

-संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से वन विभाग की देखरेख में रेस्क्यू टीम लगातार सक्रिय : जिलाधिकारी

मुरादाबाद, 13 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा रेंज के ग्राम मलकपुर सेमली में रविवार शाम एक तेंदुआ ट्रैप केज के माध्यम से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया हैं। जनपद में पिंजरे के माध्यम से रेस्क्यू किया जाने वाला यह चौदहवां तेंदुआ है। उसे देखने के लिए ग्रामीणाें की भीड़ जुटी थी। बीते माह में ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुए ने तीन महिलाओं सेमत चार लोगों को अपना निवाला बनाया है।

जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से वन विभाग की देखरेख में रेस्क्यू टीम लगातार सक्रिय है। साथ ही प्रशासनिक स्तर से पूरे संवेदनशील क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामों ने सतर्कता एवं जागरूकता के लिए चौपालें आयोजित की जा रही हैं। पूरे संवेदनशील क्षेत्र से अब तक 14 तेंदुओं का रेस्क्यू किया जा चुका है।

इन्हीं पिंजराें मे से एक पिंजरे रविवार शाम लगभग 6 बजे के लगभग ग्राम मलकपुर सेमली से आसपास वन विभाग की रेस्क्यू टीम को ठाकुरद्वारा रेंज के अन्तर्गत ग्राम सैंजनी क्षेत्र में एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद हो जाने की सूचना मिली। इसके बाद वन विभाग की टीम ने पहुंचकर उसे अपने कब्जे में लिया। तेंदुए के पिंजरे में कैद हो जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अब उसके शारीरिक परीक्षण के बाद घने जंगल में छाेड़ा जाएगा, ताकि वह दाेबारा गांव की ओर न आ सके।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story