आंगन में साे रहे किसान काे उठा ले गया तेंदुआ , मिला शव

WhatsApp Channel Join Now
आंगन में साे रहे किसान काे उठा ले गया तेंदुआ , मिला शव


25 दिन में ठाकुरद्वारा क्षेत्र तीन महिलाओं समेत चार को बना चुका है निवाला

मुरादाबाद, 29 अगस्त (हि.स.)। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के बहापुर बलिया गांव में शुक्रवार देर रात खेत से सटे एक मकान के आंगन में सो रहे दिव्यांग किसान जगराज सैनी (35) को तेंदुआ गर्दन दबोच कर उठा कर ले गया। शुक्रवार को घर के पास गांव में जगराज सैनी का शव खेत में मिला। इस घटना से पूरे गांव व आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बीते 25 दिन में ठाकुरद्वारा क्षेत्र तेंदुए ने तीन महिलाओं सेमत चार लोगों को अपना निवाला बना लिया है।

सबसे पहले 3 अगस्त को ठाकुरद्वारा क्षेत्र के लालापुर पीपलसाना गांव में खेत में चारा काट रही महिला संतोष देवी को तेंदुए ने निशाना बनाया था। इसके बाद 18 अगस्त को बहापुर बलिया गांव में ही खेत पर चारा लेने गई ब्रह्मो देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया था जिसमें वह घायल हो गई थी, बाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 25 अगस्त को गांव के ही गन्ने के खेत में काम कर रही मिथलेश देवी को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया। मिथिलेश पर हमला उस समय हुआ था जब वह खेत में काम कर रही थी और उनके पति व कई लोग भी खेत में मौजूद थे। 29 अगस्त तक ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुए के हमले से चार लोगों की मौत हो चुकी है।

मंडलीय वन संरक्षक आदर्श कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे के लगभग ठाकुरद्वारा के बहापुर बलिया गांव में दिव्यांग किसान की तेंदुए के हमले से मौत की सूचना मिली। इसके बाद से हमारी टीम मौके पर मौजूद है। सबसे ज्यादा निगरानी इसी गांव में की जा रही है और पिंजरे भी सबसे ज्यादा यही लगाए गए हैं। पीड़ित परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं । हमले से बचने के लिए लोगों का भी जागरूकत हाेना आवश्यक है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story