भाजपा सरकार में यूपी की कानून व्यवस्था बेहतर: अनिल राजभर

WhatsApp Channel Join Now

सिद्धार्थनगर, 29 अगस्त (हि.स.)।उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार राजभर ने उसका बाजार थाना के परिसर में 6 करोड़ 78 लाख 56 हजार की लागत से प्रशासनिक भवन का शिलान्यास शनिवार को किया है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में कानून व्यवस्था बहुत खराब थी,लेकिन अब कानून व्यवस्था भाजपा सरकार में बहुत अच्छी है। पहले पुलिस लाइन की हालात एकदम जर्जर हो गई थी।सभी जनपद में भाजपा सरकार इसे सुधारने का काम कर रही है।

गैर भाजपा सरकारों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले गुंडागर्दी और भू माफिया ही यहां वर्चस्व रहता था। बहन बेटी रात में घर से बाहर निकलने में डरती थी। लेकिन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। महिलाएं अब रात में निडर होकर घर से निकल रही हैं। अब किसी से डरने की जरूरत नहीं है। सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों का विकास कर रही है। विपक्षी दलों के पास अब कुछ भी शेष नहीं बचा है। उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन चुका है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी

Share this story