उत्तर प्रदेश में कानून का भय समाप्त, सरकार विफल : श्यामलाल पाल

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर प्रदेश में कानून का भय समाप्त, सरकार विफल : श्यामलाल पाल


उत्तर प्रदेश में कानून का भय समाप्त, सरकार विफल : श्यामलाल पाल


जौनपुर, 02 मई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कानून का कोई भय नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और आए दिन खुलेआम हत्याओं जैसी घटनाएं हो रही हैं।श्यामलाल पाल केराकत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महुली (रतनूपुर) में शनिवार को ललित पाल की माता स्वर्गीय गंगाजली पाल की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र वितरित किए।इस दौरान उन्होंने हाल ही में आजाद बिंद की हत्या का जिक्र करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह फेल बताया और सरकार पर निशाना साधा।कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, जिला महासचिव आरिफ हबीब, पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, श्यामबहादुर पाल, सुरेश यादव, गुलाब यादव (रीठी), प्रदीप पाल, राजेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story