कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के तरीकों से रुबरु हुए प्रशिक्षु आईपीएस

WhatsApp Channel Join Now
कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के तरीकों से रुबरु हुए प्रशिक्षु आईपीएस


मुरादाबाद, 25 नवंबर (हि.स.)। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में बुधवार को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरआर-78 आईपीएस बैच के 12 प्रशिक्षु अधिकारियों को पुलिसिंग के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्हें कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के तरीकों से भी रुबरु कराया गया।

इस दौरान वक्त के रूप में मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि पुलिसिंग का उद्देश्य केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं बल्कि आमजन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना भी है। पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था के साथ जनसंवाद और जनहितकारी पुलिसिंग प्राथमिकता देनी चाहिए।

एसएसपी सतपाल अंतिल ने आगे बताया कि किसी भी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता, सटीक सूचना तंत्र और समयबद्ध कार्रवाई बेहद जरूरी है। एसएसपी ने जनसंवाद को प्रभावी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों को आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए और उनके समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए।

इसके अलावा चार-चार प्रशिक्षु अधिकारियों की टीम बनाई गई। एक टीम सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा के साथ सिविल लाइंस थाने, दूसरी टीम सीओ कोतवाली कुलदीप गुप्ता के साथ कोतवाली और तीसरी टीम सीओ कटघर गौरव त्रिपाठी के साथ कटघर थाने पहुंची और थाने के कार्य देखे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782993 Articles

Share this story