भाजपा अपने विचारधारा को लेकर अडिग : डॉ धर्मेंद्र सिंह

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा अपने विचारधारा को लेकर अडिग : डॉ धर्मेंद्र सिंह


भाजपा अपने विचारधारा को लेकर अडिग : डॉ धर्मेंद्र सिंह


विपक्ष के गलत नैरेटिव का माकूल जवाब देना समय की जरूरत

गोरखपुर, 28 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर महानगर के मालवीय नगर मंडल का डायमंड मैरेज हाल में शनिवार को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम के शुरुआती सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक पार्टी नेतृत्व ने अपने विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया और अडिग रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संगठन नेतृत्व व विचारधारा पर भरोसा जताते हुए विपक्ष के गलत नैरेटीव का माकूल जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए।

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र में भाजपा की स्थापना और विकास पर विषय रखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक पार्टी नेतृत्व ने राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखा। पार्टी की ओर से समय समय पर लिए गए संकल्प जैसे जम्मू कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाना, अयोध्या में प्रभु श्री राम के जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण आदि सरकार में आने पर पूरा किया गया।

उन्होंने भारतीय जनसंघ काल से लेकर भाजपा तक फैलाए गए गलत नैरेटीव की चर्चा करते हुए बताया कि 2004 के लोकसभा चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को हटाने का विपक्ष का मंसूबा सफल रहा। 2024 में भी विपक्ष ने ऐसी ही साजिश रची, लेकिन इसको नाकाम करते हुए भाजपा के शीर्षस्थ नेता नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने।

इसी तरह प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भाजपा की लगातार दूसरी बार सरकार विकास का कीर्तिमान स्थापित कर रही है। डॉ सिंह ने प्रशिक्षण परिसर में उत्तम व्यवस्था के लिए मंडल अध्यक्ष व उनकी पूरी टीम को शाबाशी भी दी। संबोधन के पूर्व प्रदर्शनी का शुभारंभ और अवलोकन किया।

महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि का विस्तार से परिचय कराते हुए प्रशिक्षण की जरूरत बताई। मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन महामंत्री शिवेंद्र गौड़ ने किया।

दूसरे सत्र को पूर्व जिला महामंत्री निरंकार त्रिपाठी और तीसरे को महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही ने संबोधित किया।

इस दौरान भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व पूर्व एमएलसी विनोद पाण्डेय, उपाध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, महानगर मंत्री मनोज अग्रहरि, अनुपमा पांडेय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, पूर्व मंडल अध्यक्ष व नव मनोनीत पार्षद अष्टभुजा श्रीवास्तव, अरविंद निषाद, पार्षद जुगनू सिंह, राजा यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story