भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में लच्छू महाराज कक्ष पुनः शुरू, 1994 से था बंद

लखनऊ, 25मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के लच्छू महाराज कक्ष की गुरुवार को पुनः प्रारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि कथकाचार्य पं.लच्छू महाराज के भतीजे कथक गुरू राम मोहन महाराज ने कक्ष का उद्घाटन किया। अब यहां पर कथक नृत्य की उच्च कक्षाएं शुरू होंगी।
उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर मांडवी सिंह ने की। इस अवसर पर तालवाद्य विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र एवं नृत्य विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र दत्त बाजपेई भी उपस्थित थे।
प्रो.माडवी सिंह ने बताया कि कथकाचार्य पं. लच्छू महाराज भतीजे राम मोहन जी स्वयं ही कक्षाएं लेंगे। बहुत दिनों बाद इस कक्ष में कक्षा प्रारम्भ होगी। तालवाद्य विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने कहा कि इस कक्षा में बहुत दिनों बाद घरानेदार कक्षाएं शुरू होंगी।
डॉ. मिश्र ने बताया कि साल 1978 के पहले लच्छू महाराज स्वयं ही इस कक्ष में नृत्य की कक्षाएं चलाते थे। वह बताते हैं कि पहले कथक केंद यहीं था। उसके बाद राम मोहन जी महाराज सहित कई कथक गरूओं ने कक्षाएं चलाई, लेकिन 1994 के बाद से यहां कक्षाएं लगना बंद हो गई। यहां पर संस्थान का कार्यालय बना दिया गया। डॉ. मिश्र ने बताया कि अब इस कक्ष में पुनः कक्षाएं आरम्भ होने जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/शैलेंद्र मिश्रा/राजेश
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।