जन-कल्याण अभियान के तहत श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जन-कल्याण अभियान के तहत श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


लखनऊ, 06 जून (हि.स.)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर '12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के' अभियान के अंतर्गत 05 जून से 21 जून 2026 के प्रदेशभर में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लॉक-मलिहाबाद में उप्र. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार, श्रमिक पंजीयन, पात्र श्रमिकों के योजनाओं में आवेदन के लिए शनिवार को ब्लॉक स्तर पर स्टॉल/कैंप का आयोजन किया गया।

अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि श्रमिक पंजीयन एवं योजना प्रचार प्रसार करने के लिए लेबर अड्डा-तेलीबाग, लखनऊ में प्रातः उपस्थित होकर श्रमिकों को उप्र. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण, नवीनीकरण एवं बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। असंगठित क्षेत्र के पात्र श्रमिकों, गिग एवं प्लेटफार्म वर्कर्स का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) तथा लघु-व्यापारी मानधन योजना (NPS-Trader) आदि के लिए जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त व्यावसायिक सुरक्षा पर कार्यशाला कारखाना प्रभाग के अधिकारियों द्वारा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता, 2020 पर जिला स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा ऑडिट एवं दुर्घटना निवारण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

महिला सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल तथा महिला श्रमिक सुरक्षा एवं POSH जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्किल डेवलपमेंटपंजीकृत निर्माण श्रमिकों के स्किल डेवलपमेंट की कार्यवाही भी इसी माह प्रारंभ की जाएगी की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

जन-जागरूकता के कार्यक्रमों में अंकित सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं संतोष कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा विशेष सहयोग किया गया।

अपर श्रमायुक्त, कल्पना श्रीवास्तव लखनऊ ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की 12 वर्षों की जन-कल्याणकारी नीतियों को अंतिम श्रमिक तक पहुंचाना है। सभी पात्र श्रमिक अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800 180 5412- BOCW BOARD LUCKNOW या कार्यालय अपर श्रमायुक्त, 23 ए.पी. सेन रोड, लखनऊ से संपर्क कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story