मुरादाबाद में 75 हजार एलपीजी ग्राहकों की केवाईसी नहीं

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद में 75 हजार एलपीजी ग्राहकों की केवाईसी नहीं


सभी एलपीजी ग्राहकों को केवाईसी कराना जरूरी है : जिला पूर्ति अधिकारी

मुरादाबाद, 26 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद जिले के 75195 एलपीजी ग्राहकों ने अभी तक अपनी केवाईसी नहीं कराई है। इसमें उज्ज्वला कनेक्शन धारकों की संख्या 20 हजार से ज्यादा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवाईसी नहीं कराने पर उनकी सब्सिडी रुक जाएगी।

जिले में तीन एजेंसियों के एलपीजी कनेक्शन हैं। इनके ग्राहकों की कुल संख्या 749065 है। इसमें सबसे ज्यादा 117415 ग्राहक आईओसीएल के हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 273479 लोगों को कनेक्शन दिए गए हैं। अब 673870 ग्राहकों का केवाईसी किया जा चुका है। अभी 75195 ग्राहकों ने केवाईसी नहीं कराई है। जिला पूर्ति अधिकारी दीपक वार्ष्णेय ने बताया कि सभी एलपीजी ग्राहकों को केवाईसी कराना जरूरी है। जिन लोगों की केवाईसी होने से रह गई, वह जल्द करा लें।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story