मुख्यमंत्री योगी से मिले कुन्दरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री योगी से मिले कुन्दरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह


मुरादाबाद, 03 अगस्त (हि.स.)। जनपद मुरादाबाद की कुन्दरकी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने सोमवार रात को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर आलोक चौधरी एवं उज्ज्वल अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

भेंट के दौरान मुरादाबाद के हस्तशिल्प एवं निर्यात उद्योग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से मुरादाबाद स्थित स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (एसईजेड) में आर्टिजन पार्क की स्थापना के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री महोदय का ध्यान आकर्षित किया।

उन्होंने बताया कि आर्टिजन पार्क की स्थापना से स्थानीय कारीगरों को आधुनिक कार्यस्थल, बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण, डिज़ाइन विकास तथा विपणन के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे हस्तशिल्प उद्योग को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसरों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story