लेडीज क्लब मुरादाबाद ने मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री गणेश चतुर्थी
मुरादाबाद, 16 सितंबर (हि.स.)। लेडीज क्लब मुरादाबाद के तत्वाधान में बुधवार को सिविल लाइन स्थित लेडिज क्लब में श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में श्री कृष्ण जन्म से लेकर योगीराज कृष्ण तक विभिन्न एपिसोड प्रस्तुत किए गए। वही श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर सुंदर अलौकिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में भजनों पर आधारित अंताक्षरी, सरप्राइज गेम, हाऊजी संपन्न हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डा विमिता अग्रवाल ने की। क्लब सचिव सपना अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अर्चना साहू के विशेष सहयोग से पूरा कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
सभा का संचालन सरिता लाल ने किया सभा में ममता गर्ग, डॉ अर्चना अग्रवाल, वंदना कपूर, अलका गुप्ता, संजुल अग्रवाल, मीनू गुप्ता, शशि शाह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रही।
कार्यक्रम में क्लब की पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा अलग-अलग विभिन्न रूपों की अलौकिक निम्न प्रस्तुति दी गई :
श्री कृष्ण के रूप में - रितु नारंग, सोनाली कपूर, कंस- सुमन कौशिक, यशोदा- स्नेहलता गुप्ता, वासुदेव- आरती गुलाटी, द्रौपदी- उमा टंडन, अर्जुन-कुसुम खन्ना, राधा- अर्चना जैन, गोपी- अनुराधा, मधु सहाय, रेनू सक्सेना, स्वाति मित्तल, रेनू गुप्ता, गणेश नृत्य सुषमा गर्ग दुस्सान आभा गुप्ता बनी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

