जैविक खेती अपनाने के लिए किसानों को किया प्रेरित
फतेहपुर, 23 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को नमामि गंगे योजना के तहत ग्रीनरी एग्री बिजनेस द्वारा जैविक कृषि मेला एवं भृगु आर्गेनिक के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। मेले में किसानों को रसायनों से बंजर होती मिट्टी को सुधारने, खेती की लागत कम कर किसानों को कर्जमुक्त बनाने, पौष्टिक व विषमुक्त भोजन उपलब्ध कराने और पर्यावरण (जल-वायु) की सुरक्षा के लिए जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
हथगाम विकासखंड के गाऔव चक भुगनापुर में मेले का शुभांरभ करने के बाद सेवानिवृत संयुक्त कृषि वैज्ञानिक डा. ओपी वर्मा ने कहा कि जैविक खेती आज की जरूरत है।
कृषि वैज्ञानिक डा. शिवमंगल सिंह ने नीम की उपयोगिता बताई। कृषि प्रशिक्षक रमाकांत तिवारी ने प्राकृतिक संसाधनों से अपनी खाद बीज तैयार करने के उपाय सुझाएं। मास्टर ट्रेनर वीरेंद्र यादव ने खेती में केचुआ की उपयोगिता बताई।
औषधीय खेती के स्टॉल अमित श्रीवास्तव ने लगाकर किसानों को जड़ी बूटी की खेती करने पर जोर दिया। बाद में दस उन्नतशील कृषकों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर शिव सिंह सागर, ग्रीनरी एग्री बिजनेस के प्रोजक्ट क्वार्डिनेटर रमेश पटेल, अनुपम सिंह चौहान, राहुल सिंह, विकास सिंह, बृजेश कुमार, पीजीएस से ऋतुराज, महेंद्र विक्रम सिंह, कृष्णपाल आदि रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

