उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज आगमन 16 को
प्रयागराज, 15 मई (हि.स)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे पर 16 मई को प्रयागराज आयेंगे। यह जानकारी भाजपा नेता राजेश केसरवानी ने दी।
उन्होंने बताया कि 16 मई को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर हेलीपैड डीपीएस स्कूल अरैल ग्राउंड में उतरेंगे और दोपहर 2ः30 बजे भाजपा यमुनापार जिले के द्वारा सच्चा बाबा आश्रम अरैल में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग 2026 के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और तत्पश्चात दोपहर 3ः45 पर सर्किट हाउस के सभागार में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। तदोपरांत विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
17 मई को कैंटोनमेंट मैरिज हॉल करियप्पा रोड नई छावनी के प्रांगण में आयोजित भाजपा प्रयागराज महानगर के जिला प्रशिक्षण वर्ग 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि रूप में शामिल होंगे। और दोपहर 2ः30 बजे स्वामी भाजनानंद मृत्युंजय धाम झूंसी में आयोजित भाजपा गंगापार जिले के जिला प्रशिक्षण 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और शाम 4 बजे सर्किट हाउस प्रयागराज आएंगे और स्थानीय योजना के अनुसार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

