खो-खो प्रतियोगिता के लिए 10 महिला खिलाड़ियों का चयन, दो आरक्षित सूची में शामिल

WhatsApp Channel Join Now
खो-खो प्रतियोगिता के लिए 10 महिला खिलाड़ियों का चयन, दो आरक्षित सूची में शामिल


हाथरस, 23 नवंबर (हि.स.)। हाथरस जिला खेल कार्यालय की ओर से सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में जिला स्तरीय ओपन महिला वर्ग खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन एवं ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें महिला खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। ट्रायल के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया, जबकि दो खिलाड़ियों को आरक्षित सूची में रखा गया है। चयन एवं ट्रायल उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव और सुमन की देखरेख में संपन्न हुए। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने के बाद टीम का चयन किया गया।

चयनित खिलाड़ी 24 नवंबर को अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडलीय चयन एवं ट्रायल में हाथरस जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी।

चयनित खिलाड़ियों में भावना, राखी, भूमि, लेखनी, अंजली, प्राची सिंह, वंदना, राधिका शर्मा, नंदिनी और वंदना भारद्वाज शामिल हैं। वहीं तरन्नुम और पूजा कुमारी को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में चुना गया है।

इस अवसर पर दीपा कश्यप और असलम खान भी मौजूद रहे। खेल विभाग के अधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने और जनपद का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781886 Articles

Share this story