ख़ेतासराय खुटहन मार्ग का 22.15 करोड़ की लागत से हाेगा निर्माण

WhatsApp Channel Join Now
ख़ेतासराय खुटहन मार्ग का 22.15 करोड़ की लागत से हाेगा निर्माण


जौनपुर,16 दिसम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर से खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव के प्रयास से जनपद को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मंगलवार को उक्त जानकारी देते हुए गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि खेतासराय से खुटहन मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने 2215.57 लाख रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय सुकृति प्रदान कर दी है। उक्त सड़क मार्ग की लंबाई लगभग 9.5 किलोमीटर है। इस मार्ग के निर्माण के लिए खुटहन और खेतासराय के क्षेत्रवासियों की काफी दिनों से मांग थी। यह मार्ग दो महत्वपूर्ण मार्ग को जोड़ता है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने खेतासराय, खुटहन मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के लिए जौनपुर की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्तमंत्री का आभार प्रकट किया।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story