महिलाओं की सुरक्षा पर महापंचायत का आयोजन 21 अप्रैल को मुक्ताकाशी मंच पर

WhatsApp Channel Join Now
महिलाओं की सुरक्षा पर महापंचायत का आयोजन 21 अप्रैल को मुक्ताकाशी मंच पर


झांसी, 20 अप्रैल (हि.स.)। महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों को लेकर ‘हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति’ ने मंगलवार को मुक्ताकाशी मंच पर महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में समाज में बढ़ते विवाद, कथित भ्रामक संबंधों और धर्मांतरण जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जबरदस्ती, छल या दबाव बनाकर संबंध स्थापित करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच व कठोर कार्रवाई जरूरी है। समिति ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महिलाओं के सम्मान, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सहयोग करने की अपील की है। इस दौरान वंदना पुरवार, सुनीता सोनी, रंजना उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया

Share this story