खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में अचानक लगी आग

WhatsApp Channel Join Now

बाराबंकी 9 फ़रवरी (हि.स.)। बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव में सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में अचानक आग लग गई, जिससे छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना सुबह करीब नाै बजे की है, जब सीतापति (पत्नी रामखेलावन) रसोई में खाना बना रही थीं। उनकी बेटी की शादी छह फरवरी को हुई थी और वे अपनी एक अन्य बेटी को ससुराल से लाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान रेगुलेटर में अचानक आग लग गई, जो धीरे-धीरे आसपास रखे सामान तक फैल गई। हादसे में झुलसे लोगों में पांच वर्षीय पीहू (सरोज की बेटी), 19 वर्षीय शशि (रामखेलावन की बेटी), 11 वर्षीय मोहिनी (कौशल की बेटी), 10 वर्षीय अंकुल (गुरु सेवक का बेटा) और अल्पेश शामिल हैं। स्थानीय ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने सीतापति और मासूम पीहू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है, जबकि अन्य चार लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763245 Articles

Share this story