ममता बनर्जी के कुशासन से पश्चिम बंगाल को मुक्ति मिलने वाली है:केशव प्रसाद मौर्य

WhatsApp Channel Join Now
ममता बनर्जी के कुशासन से पश्चिम बंगाल को मुक्ति मिलने वाली है:केशव प्रसाद मौर्य


ममता बनर्जी के कुशासन से पश्चिम बंगाल को मुक्ति मिलने वाली है:केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ, 29 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ममता बनर्जी के कुशासन से पश्चिम बंगाल को मुक्ति मिलने वाली है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से आग्रह किया है कि द्वितीय चरण में हो रहे विधानसभा चुनावों में अपने मतों का सही उपयोग करें और मतदान अवश्य करें। इस बार एकजुट होकर भाजपा को चुनें और भयमुक्त पश्चिम बंगाल के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं!

उप मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा-

उत्तर प्रदेश में सपा बहादुर अखिलेश यादव चुनावी हार का रिकॉर्ड बना चुके हैं, वह न केवल खुद हारे बल्कि उनके सहयोगी भी हार का स्वाद चखकर जमीन पर आ गए। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आप सरकार के पापों से दिल्ली को मुक्ति मिली। बिहार में तेजस्वी यादव भी चुनाव-दर-चुनाव हार का बेजोड़ रिकॉर्ड बना ही रहे हैं। अब इसी रास्ते पर पश्चिम बंगाल की सरकार जाने वाली है।

केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि चार राज्यों में कुशासन से छुटकारे के साथ सुशासन की शुरुआत। मुझे पूरा यकीन है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भय बनाम भरोसे की इस लड़ाई में जीत भरोसे की ही होगी। जय भाजपा, तय भाजपा, विजय भाजपा - मोदी हैं तो मुमकिन है!

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story