सपा-कांग्रेस गठबंधन से नतीजा बदलने वाला नहीं: केशव प्रसाद मौर्य

WhatsApp Channel Join Now
सपा-कांग्रेस गठबंधन से नतीजा बदलने वाला नहीं: केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ, 24 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय, सात कालिदास मार्ग पर ‘जनता दर्शन’ के माध्यम से विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोककल्याण की भावना के साथ हर नागरिक की समस्या का समाधान सुनिश्चित करना डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन एक ऐसी खिचड़ी है जिसका पकना दोनों के नसीब में नहीं है। दरअसल, ‘मौक़ापरस्ती’ और ‘मतलब’ ही इस ठगबंधन की बुनियाद है। सीट बंटवारे पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा—कांग्रेस अलग-अलग लड़ें या गठबंधन करके, चुनावी गुणा-गणित चाहे जितना भी लगा लें, नतीजा बदलने वाला नहीं है। नतीजा वही रहेगा, यूपी में फिर एक बार ‘कमल’ खिलेगा!

----------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782335 Articles

Share this story