उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जाणता राजा महानाट्य का किया अवलोकन

लखनऊ, 31 अक्टूबर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा ऐतिहासिक महानाट्य जाणता राजा' के महामंचन में कहा कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और सद्चरित्र को समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस महानाट्य का मंचन हुआ।

इसके माध्यम से हिन्दू धर्म, भारतीय संस्कृति एवं सनातनी परम्पराओं को संजोने में भारत की एक और सफलता है। हिंदवी स्वराज के 350वें वर्ष पर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य जाणता राजा का महामंचन जनेश्वर मिश्र पार्क में सम्पन्न हुआ।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जाणता राजा महानाट्य की महत्ता व महत्व के दृष्टिगत पूरे नाटक का मंचन देखा और कहा कि यह महानाट्य बहुत ही सराहनीय है, विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए मार्ग दर्शक व प्रेरणादायक है।

हिन्दुस्थान समाचार/जितेन्द्र/पदुम नारायण

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story