उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में किया जनता दर्शन, जनसमस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में किया जनता दर्शन, जनसमस्याओं के समाधान के दिए निर्देश


लखनऊ/प्रयागराज, 17 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों के साथ आमजन ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मौर्य ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story