जौनपुर : पूर्व राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा काे कायस्थ महासभा ने दी श्रद्धांजलि, 11 नवंबर के सभी कार्यक्रम निरस्त

WhatsApp Channel Join Now
जौनपुर : पूर्व राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा काे कायस्थ महासभा ने दी श्रद्धांजलि, 11 नवंबर के सभी कार्यक्रम निरस्त


जौनपुर,01 नवंबर (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा-2150 की ओर से रविवार को आरके पैलेस में पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय आरके सिन्हा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान महासभा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आगामी 11 नवंबर को प्रस्तावित शोभायात्रा और डांडिया कार्यक्रम सहित सभी आयोजनों को निरस्त करने का निर्णय लिया।

श्रद्धांजलि सभा में महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जब आरके सिन्हा पहली बार जौनपुर आए थे, तब उनके आवास पर ही उनका आगमन हुआ था। उन्होंने चित्रगुप्त धर्मशाला के निर्माण में भी महत्वपूर्ण सहयोग किया था। राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि स्वर्गीय आरके सिन्हा ने संगत-पंगत की स्थापना की थी और उन्हें जौनपुर का जिलाध्यक्ष बनाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रदेश महासचिव अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने कायस्थ समाज के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष नवनीत श्रीवास्तव ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की स्थापना भी उनके मार्गदर्शन में हुई थी।

सभा में जिलाध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव, जिला महासचिव सत्य प्रकाश श्रीवास्तव (राजू), जिला उपाध्यक्ष नीरज कायस्थ, जिला युवाध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव (शेखर), युवा महासचिव राहुल श्रीवास्तव, मनीष और दीपक श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सत्य प्रकाश श्रीवास्तव (राजू) ने किया। अंत में सर्वसम्मति से 11 नवंबर को प्रस्तावित शोभायात्रा और डांडिया कार्यक्रम निरस्त करने की घोषणा की गई।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770686 Articles

Share this story