कर्नाटक पेपर लीक मामले में आईएएस ज्ञानेंद्र गंंगवार के बरेली आवास पर ईडी का छापा

WhatsApp Channel Join Now
कर्नाटक पेपर लीक मामले में आईएएस ज्ञानेंद्र गंंगवार के बरेली आवास पर ईडी का छापा


बरेली, 23 अगस्त (हि.स.)। कर्नाटक राज्य में लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले की जांच अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। इसी प्रकरण में रविवार को प्रर्वतन निदेशायल (ईडी) ने रविवार को बरेली के नवाबगंज क्षेत्र स्थित हिमकरपुर चमरुआ गांव में आईएएस अफसर ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के पैतृक घर पर छापा मारा है। टीम ने देर शाम तक कार्रवाई के दौरान कई अहम जानकारी जुटाई है।

ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार कर्नाटक आईएएस कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी है। वह पहले (केपीएससी) की परीक्षा नियंत्रक रह चुके है। उन पर गंभीर आराेप लगे थे। इसी मामले में जांच जारी है। रविवार को सेंट्रल से आई टीम ने लखनऊ से ईडी के अधिकारियों के साथ उनके बरेली आवास पर छापा मारा। इस दौरान उनके परिवार को बाहर नहीं जाने दिया। हालांकि, छापे के दौरान ईडी को क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पहले झारखंड के पेपर लीक मामले के तार भी लखनऊ से जुड़ने की बात सामने आई थी, अब कर्नाटक के पेपर लीक मामले में बरेली तक जांच पहुंचने से प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल और गंभीर हो गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story