काशी विद्यापीठ में 21 फरवरी से होंगी बीएससी-बीएड की परीक्षाएं, तैयारियां पूरी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 की सेमेस्टर परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा को सुचारु और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों पर कापियां पहले ही पहुंचा दी गई हैं। 

विश्वविद्यालय से संबद्ध पांच जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। 

इस बार बीए, बीएससी और बीएड के विभिन्न सेमेस्टरों की परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जा रही हैं। 21 फरवरी से 30 मार्च तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में लगभग 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए विश्वविद्यालय लाई जाएंगी। 

परीक्षा नियंता दीप्ति मिश्रा ने बताया कि बीएससी, बीएड की तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्ट की परीक्षा 21 फरवरी से 14 मार्च तक सुबह 10 से 1 बजे तक होंगी। 21 फरवरी से 30 मार्च तक बीए, बीएड के तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर का पेपर होगा।

Share this story