कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

WhatsApp Channel Join Now
कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब


लखनऊ, 24 नवंबर (हि.स.)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार सुबह काशी समेत उत्तर प्रदेश के सभी के गंगा घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देव दीपावली के उत्सव की शुरुआत के साथ ही लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान के दौरान घाटों पर पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला चलता रहा। अयोध्या में भी भोर से ही सरयू के घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर दान-पुण्य किया। सुरक्षा के मद्देनजर सरयू के घाटाों पर जल पुलिस,एसडीआरएफ और गोताखोरों की तैनाती की गयी है।

इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा तट की धार्मिक परंपराओं में शामिल होकर पुण्य अर्जित किया। वहीं, गढ़मुक्तेश्वर, कानपुर के बिठूर, परमट घाट, सरसैया घाट और रायबरेली के डलमऊ में हर-हर महादेव और हर-हर गंगे के जयघोष के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 'काशी देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों को पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है। सुबह के गंगा स्नान से लेकर शाम के दीपदान तक देव दीपावली का पर्व तीर्थाटन, संस्कृति और स्थानीय आतिथ्य का अनूठा संगम है। हमारा प्रयास है कि यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिले और उनके आगमन से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर भी सृजित हों। सुबह के धार्मिक अनुष्ठानों के बाद शाम को देव दीपावली का भव्य आयोजन होगा। इस दौरान गंगा घाटों पर 11 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। साथ ही गंगा आरती, प्रोजेक्शन मैपिंग एवं लेजर शो, 2100 ड्रोन शो और ग्रीन आतिशबाजी के जरिए काशी का आकाश रोशनी से जगमगाएगा।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782284 Articles

Share this story