मनुष्य के कर्म ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी: सतपुरुष बाबा फुलसंदे वाले

WhatsApp Channel Join Now
मनुष्य के कर्म ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी: सतपुरुष बाबा फुलसंदे वाले


मुरादाबाद, 02 जून (हि.स.)। सीएनएस एकेडमी, कुचावली मुरादाबाद में सतपुरुष बाबा फुलसंदे वालों के सान्निध्य में दिव्य सत्संग के तीसरे दिन बाबा फुलसंदे वालों ने कहा कि सेवा ही वह श्रेष्ठ मार्ग है, जिसके माध्यम से मनुष्य अपने कर्मों को सुधार सकता है और परमात्मा की परमगति को प्राप्त कर सकता है। मनुष्य के कर्म ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है।

सतपुरुष बाबा फुलसंदे वालो ने आत्मा और परमात्मा के मिलन के विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्म ही मनुष्य को स्वर्ग तक पहुंचाते हैं और कर्म ही उसे नरक का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मों से ही व्यक्ति राजा बनता है और कर्मों से ही रंक बनता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को समय रहते अपने कर्मों को सुधार लेना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन सुंदर सिंह ने बाबाजी को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह ने बाबाजी की आरती उतारकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story