नव वर्ष में नगर निगम के कारगिल पार्क की बढ़ी आमदनी, एक लाख से अधिक के बिके टिकट

WhatsApp Channel Join Now
नव वर्ष में नगर निगम के कारगिल पार्क की बढ़ी आमदनी, एक लाख से अधिक के बिके टिकट


कानपुर, 02जनवरी (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में मोतीझील स्थित कानपुर नगर निगम की तरफ से संचालित नगर के प्रमुख एवं लोकप्रिय पर्यटन स्थल कारगिल पार्क में नववर्ष- 2026 के मौके पर आगंतुकों की विशेष रूप से अधिक आवाजाही दर्ज की गई है। जो कि आमदनी रिकॉर्ड तोड़ दर्ज हुई है। यह जानकारी शुक्रवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने दी।

नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि एक जनवरी 2026 को नववर्ष के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में नागरिकों एवं पर्यटकों की तरफ से कारगिल पार्क का भ्रमण किया गया है। उन्होंने बताया कि आगंतुकों की इस उल्लेखनीय उपस्थिति के दृष्टिगत नगर निगम को पार्क में प्रवेश के लिये जारी किए गए टिकटों के माध्यम से 100935 रूपये ( एक लाख नौ सौ पैंतीस रुपये) मात्र की वित्तीय आमदनी प्राप्त हुई है। यह आय नगर निगम की आंतरिक राजस्व वृद्धि की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।

नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि नगर निगम की तरफ से पार्क में स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। जिसके फलस्वरूप नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सका है। भविष्य में भी नगर निगम की तरफ से सार्वजनिक स्थलों के विकास, रख-रखाव एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए इसी प्रकार निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद

Share this story