बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए मुरादाबाद से गुजरे बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं के कांवड़ बेडे

WhatsApp Channel Join Now
बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए मुरादाबाद से गुजरे बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं के कांवड़ बेडे


मुरादाबाद, 08 अगस्त (हि.स.)। सावन मास के द्वितीय सोमवार व मंगलवार को शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए शनिवार को मुरादाबाद से होकर जनपद बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं आदि के कांवड़ बेडे बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए गुजरे। यह सभी शिव भक्त हरिद्वार से कांवड भरकर ला रहे हैं।

दो दिन बाद 10 अगस्त को सावन मास का द्वितीय सोमवार और 11 अगस्त को सावन मास की शिवरात्रि हैं। श्रावण माह के सोमवार और शिवरात्रि पर काफी संख्या में कावड़ बेड़े और श्रद्धालु शिवलिंग व शिव परिवार पर जलाभिषेक कर अपना संकल्प पूरा करते हैं।

प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में और महाशिवरात्रि पर उत्तराखंड के हरिद्वार व हापुड़ जनपद के गढमुक्तेश्वर (ब्रजघाट) से कांवड़ लेकर आते हैं। दोनों स्थान से कावड़ भरकर लाने वाले बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं आदि के आसपास के जिलों के कांवड़ बेड़े और श्रद्धालु मुरादाबाद होकर गुजरते हैं। हजारों लाखों की संख्या में मुरादाबाद के स्थानीय कावड़ बड़े और कांवरिये हरिद्वार में बृजघाट से कावड़ में गंगाजल लेकर आते हैं। महाशिवरात्रि पर मुरादाबाद में लगभग 50,000 से अधिक कांवड और सावन मास के अंतिम सोमवार पर सवा लाख से अधिक कावड़ स्थानीय शिव भक्तों द्वारा अति प्राचीन सिद्ध पीठ व अन्य मंदिर में चढ़ाई जाती हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story