कांशीराम के सपनों को साकार कर रही भाजपा सरकार - आर के सिंह पटेल

WhatsApp Channel Join Now
कांशीराम के सपनों को साकार कर रही भाजपा सरकार - आर के सिंह पटेल


चित्रकूट, 15 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बांदा -चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल के बलदाऊ गंज स्थित आवास पर रविवार काे सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत बहुजन नायक कांशीराम की 92 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। पूर्व सांसद पटेल ने कहा कि शोषित वंचित समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर उनका सर्वांगीण विकास कर मोदी और योगी सरकार कांशीराम के अधूरे मिशन को पूरा कर रही है।

इस मौके पर पूर्व सांसद पटेल ने कहा कि बहुजन नायक कांशीराम का संपूर्ण जीवन शोषित वंचित समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत डॉ भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा फुले और छत्रपति शाहू महाराज के आदर्शों पर चलकर कांशीराम ने देश के दलितों और पिछड़ों को संगठित कर उनमें राजनैतिक चेतना जागृत कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया।

जयंती समारोह में पूर्व सांसद ने बताया कि कांशी राम साहब का जन्म 15 मार्च 1934 को हुआ था। उन्हें बहुजन नायक के रूप में भी जाना जाता है। वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे जिन्होंने दलितों, पिछड़ों और अन्य वंचित जातियों को राजनीतिक और सामाजिक सशक्तिकरण का रास्ता दिखाया। उनका उद्देश्य था कि समाज के शोषित वर्ग को एकजुट करके उन्हें अधिकार दिलवाया जाए। कांशीराम की जयंती के अवसर पर उनके योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी, शिवाकांत पांडेय, आशीष रघुवंशी, सुनील सिंह पटेल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रतन पटेल

Share this story