कंस वध मेला : कंस कौ घमंड उतारन आए चतुर्वेदी समाज, मथुरा में छाई भव्यता

WhatsApp Channel Join Now
कंस वध मेला : कंस कौ घमंड उतारन आए चतुर्वेदी समाज, मथुरा में छाई भव्यता


मथुरा, 19 नवम्बर(हि.स.)। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद की ओर से आयोजित चार दिवसीय श्रीकष्ण महोत्सव (कंस वध मेला) हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस पारंपरिक मेले में गुरुवार देरसायं चतुर्वेदी समाज के युवाओं ने लाठियों से कंस के पुतले को ध्वस्त कर अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।

गुरुवार सायं काल हनुमान गली से कंस के पुतले को कंस टीले तक ले जाया गया। इसके पश्चात सायं काल 5 बजे ठाकुर जी हाथी पर सवार होकर कंस टीले की तरफ पहुँचे, जहाँ समाज के बंधुओं ने लाठियों से कंस के पुतले का वध किया। इसके बाद कंस के चेहरे को शोभा यात्रा के रूप में निकाला गया। शोभा यात्रा के दौरान युवा हाथों में लाठी लेकर पारंपरिक गीत गाते हुए चल रहे थे। ढोल, नफीरी और बैंड की धुनों के बीच निकली इस शोभा यात्रा में लगभग 16 आकर्षक झांकियाँ शामिल रहीं, जिनमें गणेश जी, श्री गुरुजी महाराज, माखन चोरी, अक्रूर-कृष्ण-बलराम रथ, कालभैरव, मोर कुटी, नौका विहार और राधा-कृष्ण की झांकियाँ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरा बाजार होली गेट तक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था। विश्राम घाट पर आयोजित भजन संध्या में मुंबई से पधारे मूल निवासी पंडित सुखदेव चतुर्वेदी और उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने कहा कि समाज के सहयोग से यह मेला दिन-प्रतिदिन और भव्य होता जा रहा है तथा इसने पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है। अध्यक्ष राजन पाठक और महामंत्री संजय चतुर्वेदी अल्पाइन ने सभी कार्यकर्ताओं व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक श्रीकांत शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव, नवीन नागर, गिरधारी लाल पाठक, दिनेश पाठक, राकेश तिवारी (एडवोकेट), कमल चतुर्वेदी, योगेंद्र चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, हरदेव चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, अमित पाठक, अनिल चतुर्वेदी, श्याम मोनू सहित समाज के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा दुबई शाखा से श्रीकांत चतुर्वेदी, अमन सरदार और मुंबई शाखा से अरविंद चतुर्वेदी, दिलीप चतुर्वेदी, प्रदीप चतुर्वेदी व कुला आदि ने भी विशेष रूप से भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780060 Articles

Share this story